अंकुरित मूंग दाल खाने से क्या फायदा है?HealthPlanet

Posted on Fri 23rd Dec 2022 : 12:00

खाली पेट अंकुरित मूंग खाने के 8 फायदे

अंकुरित मूंग (Sprouted Moong) का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है, लेकिन अगर अंकुरित मूंग का सेवन खाली पेट किया जाए, तो सेहत को दो गुना फायदा पहुंचाते हैं। जी हां खाली पेट अंकुरित मूंग का सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है, साथ ही स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि अंकुरित मूंग में प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, जिंक, आयरन, मिनरल, एंटी-ऑक्सि‍डेंट, कॉपर, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन ई जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही अंकुरित मूंग में फैट की मात्रा कम पाई जाती है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं खाली पेट अंकुरित मूंग खाने के क्या-क्या फायदे होते है।


इम्यूनिटी होती है मजबूत

अंकुरित मूंग एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप खाली पेट अंकुरित मूंग का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

पेट के लिए फायदेमंद

अंकुरित मूंग का सेवन पेट के लिए काफी लाभकारी साबित होता है। क्योंकि अंकुरित मूंग फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र (Digestion) को मजबूत बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपना वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको खाली पेट अंकुरित मूंग का सेवन करना चाहिए। क्योंकि अंकुरित मूंग में प्रोटीन और फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, साथ ही इसमें फैट की भी कम मात्रा होती है, जो वजन को कम करने में मददगार साबित होता है।

शरीर में बनी रहती है एनर्जी

शरीर में एनर्जी (Energy) की कमी महसूस होने पर अंकुरित मूंग का सेवन लाभदायक साबित होता है, क्योंकि अंकुरित मूंग प्रोटीन से भरपूर होता है, जो शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मददगार साबित होता है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी होने पर अंकुरित मूंग का सेवन लाभकारी साबित होता है। क्योंकि इसमें आयरन पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

मांसपेशियां होती है मजबूत

अंकुरित मूंग का सेवन मांसपेशियों (Muscles) के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि इसमें प्रोटीन पाया जाता है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। साथ ही इसके सेवन से शरीर में प्रोटीन की कमी भी नहीं होती है।

आंखों के लिए फायदेमंद

खाली पेट अंकुरित मूंग का सेवन आंखों के लिए लाभकारी साबित होता है। क्योंकि अंकुरित मूंग में विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी (Eye Sight) को तेज करने में मदद करता है। साथ ही आंखों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए खाली पेट अंकुरित मूंग का सेवन लाभदायक साबित होता है। क्योंकि अंकुरित मूंग में एंटी डायबिटिक प्रभाव पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info